2 पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक गम्भीर

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2019 02:50 PM

bloody conflicts in 2 sides a serious shot

यमुना क्षेत्र से सटे पीरबड़ौली के पास यू.पी. के 2 पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घरौंडा (टिक्कू) : यमुना क्षेत्र से सटे पीरबड़ौली के पास यू.पी. के 2 पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को यू.पी. के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दो को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यू.पी. के बड़ा ख्वाजापुर निवासी फाजिल पुत्र मंजूरा के पीरबड़ौली के नजदीक खेत है। बीती वीरवार को फाजिल व उसका बिलाल अपनी भैंसों को लेकर खेतों की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में उसी के गांव के नासिर व हासिफ ने उनको रोका और बिना बात लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। जिसको देखकर खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए और दोनों पक्षों को शांत करवाकर वापिस भेज दिया। कुछ ही देर के बाद नासिर व हासिफ अपनी बाइक पर वापिस आए, उनके हाथों में पिस्तौल थी। दोनों युवकों ने आते ही फायर शुरू कर दिए। 

गोली बिलाल की टांग पर जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जिसे देख आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बिलाल को यू.पी. के झिंझाणा स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मुज्जफरनगर रैफर कर दिया और पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना झिंझाणा थाने में दी। लेकिन घटनास्थल हरियाणा में होने के कारण यू.पी. पुलिस ने उन्हें घरौंडा थाने भेज दिया। पुलिस ने घायल के भाई फाजिल की शिकायत पर नासिर व हासिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!