चोरों ने मोटर की तारों में से तांबे की तारें की निकालकर जला डाली तारें

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2019 12:33 PM

thieves fired copper wires from motor wires and burnt them

पूंडरी में किसानों के खेतों से शनिवार रात चोर 6 ट्यूबवैलों से सबमर्सीबल मोटर की तारें व अन्य सम्मान चोरी करके ले गए। किसानों ने जब सुबह ट्यूबवैल पर जाकर देखा तो सबमर्सीबल की मोटर की तारें नदारद मिलीं.....

पूंडरी (अतुल): पूंडरी में किसानों के खेतों से शनिवार रात चोर 6 ट्यूबवैलों से सबमर्सीबल मोटर की तारें व अन्य सम्मान चोरी करके ले गए। किसानों ने जब सुबह ट्यूबवैल पर जाकर देखा तो सबमर्सीबल की मोटर की तारें नदारद मिलीं। 

चौकी पुलिस में पूंडरी निवासी सुभाष चंद ने शिकायत दी कि देर रात जब किसान खेतों से घर आ गए तो चोरे उसके ट्यूबवैल से 60 फुट सबमर्सीबल मोटर की तार, काला राम की 30 फुट, संदीप कुमार की 90 फुट, बिल्लू की 20 फुट व 10 फुट तार भाग चंद की मोटर से चुराकर और ट्यूबवैल पर ही तारों को जलाकर उनके अंदर से तांबे की तारें और ट्यूबवैलों के ताले तोड़कर उनमें रखी धान की दवाइयां और स्प्रे वाली टैंकी भी चुराकर ले गए।

पहले भी किसानों के ट्रांसफार्मर की चोरियां हो चुकी हैं जिनका सुराग आज तक नहीं लग पाया है। किसानों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है। पुलिस अभी तक उनको पकडऩे में विफल रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!