जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 11:49 AM

married woman dies after consuming poisonous substances

महादेव कालोनी में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। ओमा निवासी टोहाना ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी प्रवीन देवी (24) को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त ..........

कैथल (सुखविंद्र): महादेव कालोनी में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। ओमा निवासी टोहाना ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी प्रवीन देवी (24) को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे और उससे 3 लाख रुपए दहेज की मांग की जा रही थी।

ससुराल वालों की डिमांड व ज्यादतियों से परेशान होकर ही प्रवीन देवी ने जहरीला पदार्थ खाया है जिससे उसकी मौत हो गई। सब-इंस्पैक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर नफे सिंह, माया देवी, रामनिवास, रोहताश, सुनीता, रेखा निवासी महादेव कालोनी कैथल के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!