अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर काबू, कार बरामद

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2019 12:54 PM

international drug trafficker recovered car recovered

सी.आई.ए. गुहला ने एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त की जा रही इटीयोस कार जब्त की है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है...........

कैथल (सुखविंद्र): सी.आई.ए. गुहला ने एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त की जा रही इटीयोस कार जब्त की है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

एस.पी. विरेंद्र विज ने बताया कि सी.आई.ए. गुहला प्रभारी सब-इंस्पैक्टर जयनारायण की अगुवाई में सब-इंस्पैक्टर सत्यवान, एस.आई. राजबीर सिंह, ए.एस.आई. अनूप सिंह, एच.सी. राजीव कु मार व सिपाही मनोज कु मार की टीम गश्त करते हुए सदरहेड़ी बस अड्डा के नजदीक मौजूद थी।

सूचना प्राप्त होने उपरांत पुलिस ने यहीं नाकाबंदी कर चीका की तरफ से आई इटीयोस कार को रुकवाया। मौका पर कार छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे मुकेश कुमार उर्फ  काका निवासी वार्ड 3 चीका को काबू किया। 

मुकेश हाल में ढकौली से जिरकपुर रोड (पंजाब) में किराए के मकान में रहता है। डी.एस.पी. गुहला किशोरी लाल को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई के तहत संदिग्ध की तलाशी ली तो उससे 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त की जा रही कार जब्त कर ली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!