खाते में पैसे डालने की बजाय निकाले, मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jan, 2021 03:20 PM

instead of putting money in the account withdraw the case

शिव नगर फ्रांसकाला रोड चंदाना गेट के बाहर निवासी संजीब कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी हैं कि उसके बैंक खाते से अज्ञात ने 99,997 रुपए निकाल लिए संजीव कुमार ने बताया कि उसका एस.बी. आई. बैंक तलाई बाजार में खाता ...

कैथल : शिव नगर फ्रांसकाला रोड चंदाना गेट के बाहर निवासी संजीब कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी हैं कि उसके बैंक खाते से अज्ञात ने 99,997 रुपए निकाल लिए संजीव कुमार ने बताया कि उसका एस.बी. आई. बैंक तलाई बाजार में खाता है । उसके पास गत 16 नवम्बर 2020 को उसके जानकार सुरेश कुमार निवासी फ्रांसवाला रोड चंदाना गेट का फोन आया कि उसके एक रिश्तेदार से मैंने पैसे लेने हैं। उसने मुझे बताया कि उसने मेरा नंबर दिया है और वह आपके खाते में 25 हजार रुपए डालेगा। मैंने उस पर विश्वास करके हां भर ली।

कुछ देर बाद उसके रिश्तेदार का फोन आया कि वह पैसे डाल रहा है आप अपना फोन-पे खोल लो और जैसे मैं कहूं करते रहो। लेकिन आरोपी ने उसके खाते में पैसे डालने की बजाय रुपए निकाल लिए आरोपी ने अलग- अलग 3 ट्रांजेबशन के माध्यम से कुल 99,997 रुपए निकाल लिए। एस.एच.ओ. अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सुरेश कुमार निवासी फ्रांसवाला रोड व अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 66, 66सी, 66डी, 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!