नाबालिगा को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2019 11:27 AM

arrested for abducting minority

नाबालिगा को बहका-फुसलाकर भगाते हुए दुराचार की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से नाबालिगा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

कैथल (सुखविंद्र): नाबालिगा को बहका-फुसलाकर भगाते हुए दुराचार की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से नाबालिगा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंस्पैक्टर प्रह्लाद रॉय की अगुवाई में थाना सिविल लाइन पुलिस के सब-इंस्पैक्टर कुलविंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी पवन(20) निवासी चंदाना को गिरफ्तार कर लिया गया। उपरोक्त आरोपी कैथल की एक कालोनी निवासी 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को 18 जून की रात बहका-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके कब्जे से नाबालिगा बरामद कर ली गई, जिससे दुराचार किए जाने की पुष्टि हुई है। नाबालिगा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 दुराचार मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
चौकी पूंडरी पुलिस के सब-इंस्पैक्टर सतबीर सिंह की टीम द्वारा आरोपी गोल्डी(24) निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी 16 जून की रात क्षेत्र के एक मकान में घुस गया, जहां से एक नाबालिगा से दुराचार की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!