नहर में डूबे युवक का शव मिला

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2019 12:00 PM

dead body of drowned man found in canal

गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के समय पश्चिमी यमुना नहर की हांसी शाखा में 12 सितम्बर की सायं को डूबे युवक का शव रविवार को बरामद हो गया है। बता दें कि नगर के श्रद्धालुगण यहां मंडी व शहर के बीच.....

सफीदों (पंकेस): गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के समय पश्चिमी यमुना नहर की हांसी शाखा में 12 सितम्बर की सायं को डूबे युवक का शव रविवार को बरामद हो गया है। बता दें कि नगर के श्रद्धालुगण यहां मंडी व शहर के बीच के नहर पुल के पास गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित करने आए तभी डिग्गी मोहल्ले का निवासी श्याम सुंदर (15) नहाने के लिए नहर में उतर गया लेकिन उसके बाद कहीं नजर नहीं आया।

उसके परिजनों की पुकार पर दर्जनों युवक उसकी तलाश मे नहर में उतरे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका था। श्याम सुंदर की तलाश कई दिनों तक चलती रही। नहर का पानी भी कम करवाया गया और गोताखोर भी बुलाए गए लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। रविवार को किसी ने सूचना दी कि मुआना झाल के पास शव पानी में तैर रहा है। सूचना पाकर परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

शव को निकालकर सफीदों के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर मृतक के भाई प्रवीण ने शव की शिनाख्त कर ली। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। शव का अधिक गला-सड़ा होने के कारण उसे सामान्य अस्पताल से पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक रैफर कर दिया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!