यूथ कांग्रेस ने घंटी बजाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फैमिली आईडी जल्द ठीक करने की दी चेतावनी

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 13 Feb, 2023 04:01 PM

youth congress demonstrated against the government

शहर में आज यूथ कांग्रेस ने घंटी बजाओ सरकार अभियान की शुरूआत की है। इस दौरान सचिवालय के बाहर के जमकर प्रदर्शन किया गया।

यमुनानगर(सुमित): शहर में आज यूथ कांग्रेस ने घंटी बजाओ सरकार अभियान की शुरूआत की है। इस दौरान सचिवालय के बाहर के जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को फैमिली आईडी जल्द ठीक करने की चेतावनी दी। वहीं यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिससे लोग अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकते है।

उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी में गड़बड़ी होने के कारण आज लोगों को दफ्तरों और अफसरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं फैमिली आईडी में गड़बड़ी होने के कारण लोगों के बीपीएल कार्ड भी कट गए हैं,जिससे गरीबों का मिलने वाला राशन भी बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सर्वे करवाया गया है उससे अब जनता को काफी परेशानियां हो रही हैं। परिवार पहचान पत्र ना होकर परिवार परेशान पत्र बन चुका है। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि अगर सरकार जल्द फैमिली आईडी को ठीक करवाएं अन्यथा आने वाले विधानसभा सत्र में शिकायतों को दोबारा सीएम के सामने रखा जाएगा और उनसे सवाल भी किए जाएंगे।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!