Edited By Isha, Updated: 18 Jan, 2024 12:14 PM
आनलाइन गेमिंग के जरिये हरियाणा के युवक से ग्वालियर की महिला की दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक उससे मिलने के बहाने ग्वालियर आया। यहां एक होटल में बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली
करनाल: आनलाइन गेमिंग के जरिये हरियाणा के युवक से ग्वालियर की महिला की दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक उससे मिलने के बहाने ग्वालियर आया। यहां एक होटल में बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया जानकारी के अनुसार गोला का मंदिर इलाके में रहने वाली महिला की दोस्ती करनाल के रहने वाले गुलशन सिंह से हुई। दोनों आनलाइन गेम खेलते थे। इसके जरिये ही मुलाकात हुई। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। इसके बाद वह ग्वालियर आया। ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में होटल जोधपुर में रुका। यहां महिला को मिलने के लिए बुलाया। महिला जब मिलने पहुंची तो उसने चाय पिलाई। अचानक चाय महिला के कपड़ों पर गिरा दी। महिला को कपड़े धोने वाशरूम में भेजा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के फोटो भी खींच लिए। महिला के फोटो इंटरनेट मीडिया पर डालने का झांसा देकर कई बार गलत काम किया। महिला को हरियाणा भी ले गया, यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह ग्वालियर आई। फिर गोला का मंदिर थाने पहुंची और एफआइआर करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।