Wrestlers Protest LIVE: हिरासत में लेने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उखाड़े तंबू (PICS)

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2023 01:15 PM

wrestlers protest delhi police uprooted the tents from jantar mantar

Haryana hindi news, haryana news, पहलवान देश की शान , wrestlers protest, delhi border, bajrang punia, sakshi malik, vinesh phogat, brijbushan sharan, arrest, jantar mantar, महिल महापंचायत, जंतर मंतर, कुश्ती संघ

पानीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विधिवत ढंग से नए संसद भवन का उद्घाटन किया। वहीं आज नए संसद भवन की ओर कूच का ऐलान करने वाले पहलवानों के मार्च से पहले शनिवार शाम से ही राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सीमाओं को सील कर दिया गया है। महिला महापंचायत के लिए जंतर-मंतर से नई संसद की ओर कूच कर रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को अलग स्थान पर ले जा रही है।  हिसार, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, जींद और अंबाला में खाप प्रतिनिधियों और किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से पहवानों के  तंबू को उखाड़ दिया। पुलिस पहलवानों को अलग अलग थानों में लेकर चली गई है। 

 

हम शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे, हमें जबर्दस्ती हिरासत में लिया : साक्षी मलिक

नई संसद की ओर कूच करने पर हिरासत में ली गई महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हमें जबर्दस्ती घसीटा और हिरासत में लिया।

wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

बता दें कि नए संसद भवन के बाहर पहलवानों द्वारा महिला महापंचायत के ऐलान के बाद सिंघु बार्डर पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। बॉर्डर पर करीब चार कंपनियां तैनात की गई हैं, जिसमें एक महिला प्लाटून भी है। यहां से जिन भी लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, उनको कंझावला के प्राइमरी स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल में भेजा जाएगा।वहीं अंबाला में किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। रोहतक के सांपला में पुलिस ने महिलाओं को जबरन उठाकर हिरासत में लिया। कई नेता घरों में नजरबंद किए गए हैं। हरियाणा में सभी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात कर दी गई है। महापंचायत की ओर जाने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है।


wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi 

wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

क्या कहना है पहवानों का 

  • विनेश फोगाट ने कहा- आज भारत के इतिहास में एक चीज दर्ज होने वाली है, इसके लिए पूरे देश वासियों को बधाई देना चाहती हूं। देश के बेटियों के मान सम्मान और इज्जत को रौंद कर प्रधानमंत्री द्वारा संसद भवन का उद्घाटन किया जा रहा है।
  • साक्षी मलिक ने कहा- महिला पहलवानों के समर्थन में आए सभी महिला किसान समेत अन्य बड़ों को डिटेन किया जा रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, दूसरी ओर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। ये बिल्कुल ही असहनीय है। हमारे लोगों को गिरफ्तार न किया जाए। उन्हें छोड़ दिया जाए। वे बेटियों की लड़ाई में साथ आ रहे हैं। सभी खाप पंचायतों से अपील है कि आज सभी टोल फ्री कर दिए जाएं।
  • बजरंग पुनिया ने कहा- पुलिस हमें और हमारे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। जो अपराधी है बृजभूषण, उसे तो गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, हमारे लोगों की गिरफ्तारियां हो रही है। बृजभूषण, जोकि पॉक्सो एक्ट कानून को बदलवाने की बात कह रहा है, वह तो खुला घूम रहा है। हम सभी के आगे हाथ जोड़कर खड़े हैं, हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।

wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

सिंघु बॉर्डर पर कई जगहों पर सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गए

सिंघु बॉर्डर पर कई जगहों पर सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गए है, ताकि इन्हें आसानी से हटाया नहीं जा सके और कोई भी किसान या फिर महिलाएं पहलवान का समर्थन करने के लिए जा रहे हैं, वह दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकें। सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों को अंबाला बॉर्डर पर रोका
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों को अंबाला बॉर्डर पर रोक दिया गया है। वे शनिवार को अमृतसर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों की महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए निकले थे। अंबाला के एसपी जशदीप सिंह रंधावा ने कहा कि आज नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को देखते हुए दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं...अगर कोई शरारती तत्व पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

बीकेयू नेता गुरनाम सिंह चढूनी को भी हिरासत में लिया
 पंजाब के जत्थे को महापंचायत के लिए निकलने से रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने गुरुद्वारे के निकास द्वार को बंद कर दिया है। बीकेयू नेता गुरनाम सिंह चढूनी को भी हिरासत में लिया गया है। उन्हें सुबह करीब 4.45 बजे हिरासत में लिया गया। भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष जारी है।
wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

जंतर-मंतर पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई
नए संसद भवन की ओर पहलवानों के मार्च का विरोध करने से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने नई संसद के सामने महिला महापंचायत करने का फैसला किया है।
wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

भिवानी के रेलवे जंक्शन से करीबन 34 किसान व महिलाएं गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाने वाले खिलाड़ी यौन शोषण का आरोप लगा न्याय की मांग को लेकर पिछले करीबन एक माह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनारत्त है। इन धरनारत्त खिलाडिय़ों के समर्थन में अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा रविवार को दिल्ली कूच कर खिलाडिय़ों के समर्थन में धरने देने का आह्वान किया गया था। तय कार्य क्रम अनुसार रविवार को दिल्ली कूच कर रहे किसान सभा के सदस्यों को भिवानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर घरों में नजरबंद कर दिया गया। जिसके बाद किसान सभा के सदस्यों में खासा रोष है। इस दौरान दिल्ली कूच कर रहे करीबन 34 किसान एवं महिलाओं को गिरफ्तर कर लोहारू थाना में ले जाया गया।

wrestlers protest war like atmosphere borders of delhi

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!