Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jun, 2017 02:41 PM
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। महेंद्रगढ़ के गांव धोलेड़ा में 11000 वोल्ट का करंट लगने से बिजली कर्मी ए.एल.एम. अशोक
महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया):हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। महेंद्रगढ़ के गांव धोलेड़ा में 11000 वोल्ट का करंट लगने से बिजली कर्मी ए.एल.एम. अशोक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लाइन ठीक करने के लिए खंबे पर चढ़ा था। मौके पर अभी तक बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है।