हरियाणा में इन महिलाओं को मिलेगा अवार्ड, ईनाम में मिलेंगे लाखों रूपये

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Sep, 2025 04:51 PM

women with special achievements will receive awards

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

इन पुरस्कारों का वितरण 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा। विभाग के अनुसार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत विजेता को 1.50 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र, जबकि बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए भी 1 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के तहत 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही, विभिन्न आठ श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन पुरस्कारों से समाज में प्रेरणा का संदेश जाएगा और महिलाएं शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में और अधिक आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!