Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Sep, 2023 12:59 PM

हरियाणा से करीब 2000 की संख्या में महिलाएं आज दिल्ली आएंगी। ये महिलाएं संसद भवन में सदन की कार्यवाही देखेंगी। गौरतलब है कि संसद में इस समय महिला आरक्षण बिल को लेकर कार्यवाही चल रही है। अभी तक लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से यह बिल पास हो चुका है।
यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा से करीब 2000 की संख्या में महिलाएं आज दिल्ली आएंगी। ये महिलाएं संसद भवन में कार्यवाही देखेंगी। गौरतलब है कि संसद में इस समय महिला आरक्षण बिल को लेकर कार्यवाही चल रही है। अभी तक लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से यह बिल पास हो चुका है। अब इस बिल पर चर्चा और वोटिंग उच्च सदन यानी राज्यसभा में होनी है। दोनों सदनों से बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की संस्तुति के बाद यह कानून बन जाएगा।
संसद की कार्यवाही देखने आने वाली महिलाओं हरियाणा भवन पहुंचेगी। यहां इन महिलाओं से मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगे। इन महिलाओं में महिला विधायक, महिला सरपंच समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं।
इस क्रम में जिले से 100 महिलाओं का जत्था हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मलिक रोजी आनंद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण बिल पास करके एक ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसका लंबे समय से महिलाओं को इंतजार था।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)