दादरी में मुंबई से लौटी महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, विभाग ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन किया घोषित

Edited By vinod kumar, Updated: 15 May, 2020 06:30 PM

women returned from mumbai found corona positive in dadri

दादरी जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है। यहां शहर के वार्ड एक में चम्मापूरी क्षेत्र की 48 वर्षीय महिला काेराेना संक्रमित मिली। महिला 12 को मुम्बई से लौटी थी। इसके साथ दो अन्य भी लोग थे, जिनके स्वास्थ्य विभाग...

चरखी दादरी (नरेंद्र): दादरी जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब शहर में भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है। यहां शहर के वार्ड एक में चम्मापूरी क्षेत्र की 48 वर्षीय महिला काेराेना संक्रमित मिली। महिला 12 को मुम्बई से लौटी थी। इसके साथ दो अन्य भी लोग थे, जिनके स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिए गए थे, जो नेगेटिव आए हैं। विभाग द्वारा क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। अब दादरी जिला में कोरोना के चार केस हो गए हैं।

बता दें कि दादरी शहर के चम्पापुरी क्षेत्र निवासी 48 वर्षीय महिला मुम्बई में अपने भाई के घर गई थी। लॉकडाउन लगने के बाद प्रशासन से अनुमति लेकर वह 12 मई को दादरी लौटी थी। इस दौरान उसका बेटा, पुत्रवधु, पोती व गाड़ी चालक भी साथ थे। तीनों का उसी दिन सिविल अस्पताल में सैंपल लिया गया था। आज सुबह आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई, जबकि उसके बेटे व ड्राइवर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

महिला पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसके परिजनों के अलावा गाड़ी चालक को आइसोलेट किया गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित करते हुए स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हरिश की अगुवाई में संक्रमित महिला के क्षेत्र में स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई।

इस बारे जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा नेे बताया कि शहर के चंपापुरी क्षेत्र निवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में चार पॉजिटिव केस आए हैं। जिनमें से तीन एक्टिव केस हैं। क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाते हुए स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!