महिला आयोग कि वाइस चयरपर्सन ने किया महिला थाना में औचक निरीक्षण

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jul, 2024 07:50 PM

women commission vice chairperson visited on police station gurgaon

महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने गुरुग्राम के सेक्टर 51 महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर 51 थाने में दर्ज सभी मामलों पर जानकारी ली और थाना प्रभारी को जल्द शिकायत निवारण करने के आदेश भी जारी किए।

गुडग़ांव,(ब्यूरो): महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने गुरुग्राम के सेक्टर 51 महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर 51 थाने में दर्ज सभी मामलों पर जानकारी ली और थाना प्रभारी को जल्द शिकायत निवारण करने के आदेश भी जारी किए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि महिलाओं की तरफ से जो भी शिकायत आती है उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए और जांच को तेजी से करके उसका निवारण भी समय पर किया जाए।  

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन के औचक निरीक्षण के दौरान थाने में एसीपी भी मौजूद रही। उन्होंने भी तमाम लंबित मामलों को तुरंत उचित कार्रवाई कर उनका निवारण करने का आदेश दिया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि महिला आयोग इस तरह की औचक निरीक्षण लगातार करती रहती है। इसके अलावा जो भी महिलाओं के संबंधी मामले हैं उनका तुरंत निवारण हो और महिलाओं को न्याय मिल सके इस पर पूरी तरह से काम किया जाता है। यही कारण है कि महिला थानों के बनने के बाद महिला अपराध में काफी कमी भी देखने को मिली है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!