बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को मारी गोली

Edited By Updated: 07 Apr, 2017 06:54 PM

woman shot dead

शहर के आनंद नगर में बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को गोली मार दी।

रेवाड़ी:शहर के आनंद नगर में बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को गोली मार दी। गोली महिला के हाथ में लगी। उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आसपास लगे सी.सी.टी.वी.में बदमाशों के चेहरे कैद हो गए। जानकारी के अनुसार आनंद नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बसंती देवी बीती रात अपने घर में मौजूद थी। रात्रि करीब 12 बजे एक बाइक व स्कूटी पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने उसका दरवाजा खटखटाया और भीमा नाम के शख्स के घर के बारे में पूछा। 

महिला द्वारा मना करने पर उन्होंंने 2 राउंड फायर कर दिए, जिससे एक गोली महिला के हाथ में लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तथा केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं घायल महिला को शहर के पुष्पाजंलि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले तो एक कैमरे में आरोपियों की तस्वीर नजर आ गई।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक व स्कूटी पर सवार कुछ लोग बसंती के घर की तरफ जा रहे हैं और वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद वापस भी आ रहे हंै। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.आे. सिटी कर्मबीर खटाना ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराआें में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू भी कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!