युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप,  21 लाख रूपए भी ऐंठे

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Sep, 2018 07:32 PM

woman raped by bridesmaid marriage

साइबरसिटी गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन थाना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और प्यार की आड़ में लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर-37 इलाके के एक हाई प्रोफाइल.....

गुरूग्राम(सतीश राघव): साइबरसिटी गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन थाना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और प्यार की आड़ में लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर-37 इलाके के एक हाई प्रोफाइल अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आऱोप लगाया है कि साल 2017 में सोशल साइट्स के सहारे उसकी दोस्ती दिल्ली के अशोक नगर निवासी महेश  मंधुरा से हुई। उसने युवती के सामने शादी का प्रोपोजल रखा जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। 
PunjabKesari
पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक दिन आऱोपी उसे गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन इलाके के ब्रिसटल होटल में लेकर आया। उसने रूम नंबर 323 में ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी जल्द ही शादी का वायदा करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्यार के जाल में फंसाकर पीड़िता से करीब 21 लाख रूपए ले लिए और अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आऱोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,420,406 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
PunjabKesari
पुलिस के मुताबिक पीड़िता टीसीएस कंपनी में सीनियर के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अब तक आरोपी महेश मंधुरा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!