ससुराल वालों ने महिला को बच्चे समेत छत से फेंका

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 May, 2023 09:44 PM

woman fallen from height by in laws family in gurgaon

सेक्टर-5 थाना एरिया में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को दो साल के बच्चे समेत छत से फेंकने का मामला सामने आया है। घायल महिला व बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के होश में आने पर पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल के लोगों पर...

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-5 थाना एरिया में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को दो साल के बच्चे समेत छत से फेंकने का मामला सामने आया है। घायल महिला व बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के होश में आने पर पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल के लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उसकी अपने ससुराल में किसी बात पर सास के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर महिला के पति, जेठ, जेठानी, चाचा ससुर, चाची सास ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की। महिला ने इसका विरोध किया तो पति सहित सभी ने महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि सास ने चाकू से महिला पर वार किया जो गलती से उनके पैर में लग गया।

 

जिसके बाद सभी ने महिला व उसके बच्चे को घर से निकालने की बात कही। महिला ने घर से जाने से मना कर दिया तो सभी ने उसे पहली मंजिल से धक्का दे दिया। महिला के हाथ में उनका दो साल का बेटा भी था। छत से गिरने से दोनों को गंभीर चोटे आईं। मायके वालों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!