स्वास्थ्य विभाग के 24 हजार रुपए लेकर फरार हुई महिला

Edited By Shivam, Updated: 12 Aug, 2019 02:21 PM

woman escaped with 24 thousand rupees from health department

: स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि पंजाब के शहर दूरी में ङ्क्षलग जांच का अवैध धंधा एक चिकित्सक चला रहा है। अवैध कार्य कर रहे चिकित्सक को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला सीमा को फर्जी ग्राहक (ढकोये) के तौर पर

कैथल (सुखविंद्र): स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि पंजाब के शहर दूरी में ङ्क्षलग जांच का अवैध धंधा एक चिकित्सक चला रहा है। अवैध कार्य कर रहे चिकित्सक को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला सीमा को फर्जी ग्राहक (ढकोये) के तौर पर तैयार किया।

विभाग ने उक्त महिला को साढ़े 24 हजार रुपए की राशि दे दी लेकिन आरोपी महिला तय समय अनुसार छापामार टीम में शामिल नहीं हुई और 24 हजार रुपए लेकर ही फरार हो गई। इस कारण रेड नहीं हो पाई। उक्त रकम महिला को कांगथली गांव के पास दी गई थी। पुलिस रेड करने के लिए महिला का इंतजार करती रही, लेकिन महिला मौके पर नहीं पहुंची और स्वास्थ्य विभाग की रेड फेल हो गई।

सीवन पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के पी.एन.डी.टी. एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया की शिकायत पर रतिया निवासी सीमा दलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!