महिला की अज्ञात कारणों के चलते हुई मौत, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2019 12:47 PM

woman dies due to unknown reasons case registered

निजामपुर में एक महिला की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृत महिला का पोस्टमार्टम करवाकर....

नारनौल (संतोष) : निजामपुर में एक महिला की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृत महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

इस संदर्भ में निजामपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सूचना मिली कि निजामपुर में 26 वर्षीय गणेश पत्नी सरजीत की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पिता कैलाश की शिकायत पर उसके पति, जेठ, देवर व सास पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला का पति आर्मी में कार्यरत है। फिलहाल अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर महिला की मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!