Edited By Vivek Rai, Updated: 07 Jun, 2022 03:25 PM
नीमका जेल में बंद एक महिला कैदी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के परिजनों के मुताबिक मार्च के महीने से धारा 307 के मुकदमे में नीमका जेल में बंद थी। फिलहाल मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के...
फरीदाबाद(अनिल): नीमका जेल में बंद एक महिला कैदी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के परिजनों के मुताबिक मार्च के महीने से धारा 307 के मुकदमे में नीमका जेल में बंद थी। फिलहाल मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि मृतक महिला कैदी के ऊपर अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पति पर गोली चलावाकर जानलेवा हमला कराने के आरोप थे। मृतिका कंचन पिछले 2 महीने से नीमका जेल में बंद थी, जिसने देर रात जेल के अंदर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतक महिला के शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला के परिजनों ने का आरोप है कि कंचन को झूठे आरोप में फंसाया गया था, जिसके चलते तंग आकर उसने जेल के अंदर ही आत्महत्या कर ली।
मृतक महिला के पति से बात की गई तो उसने बताया कि कंचन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मार्च के महीने में उसके ऊपर जानलेवा हमला किया था। उस हमले में उसकी जान तो बच गई थी लेकिन हमला करने के आरोप में वह दो महीनों से जेल में बंद थी। अब किन्ही कारणों के चलते उसने जेल में ही सुसाइड कर लिया। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)