Haryana: गाय को रोटी डालने पर महिला को पीटा, बस इतनी बात पर भड़का  परिवार

Edited By Isha, Updated: 22 Nov, 2025 05:45 PM

woman beaten for feeding bread to cow

प्रेम नगर में प्लॉट के आगे गाय को रोटी डालने पर एक परिवार के लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। घायल प्रेम नगर निवासी कांता रानी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर अश्वनी, कुनाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अंबाला :  प्रेम नगर में प्लॉट के आगे गाय को रोटी डालने पर एक परिवार के लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। घायल प्रेम नगर निवासी कांता रानी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर अश्वनी, कुनाल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

घायल कांता रानी ने बताया कि 18 नवंबर को वह अपने घर पर थी, तभी मकान से एक बुजुर्ग गाय को रोटी देने के लिए गए थे। सरकारी प्लॉट के सामने रोटी रख रहे थे कि आरोपी अश्वनी ने अपना प्लॉट बताकर बुजुर्ग जोगिंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह मौके पर पहुंची तो अश्वनी की पत्नी ने बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया, इसके साथ ही कुनाल और अश्वनी ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने खुद के साथ गलत हरकत होने व मोबाइल चुराने के भी आरोप लगाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!