सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सीएम मनोहर टॉप पर तो फेसबुक पर हुड्डा पिता-पुत्र आगे, जानें कौन कितना है लोकप्रिय

Edited By Saurabh Pal, Updated: 07 Jan, 2024 03:16 PM

who among the leaders of haryana is popular on social media

हरियाणा के नेताओं की कुर्सी की जंग के साथ सोशल मीडिया पर कब्जे की जंग भी कम रोचक नहीं है। हरियाणा से सम्बंधित पॉलिटिशियन में सोशल मीडिया  ‘एक्स’  पर सीएम मनोहर लाल टॉप पर हैं। सीएम मनोहर लाल सोशल मीडिया में लोकप्रियता के मामले में टॉप पर हैं

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के नेताओं की कुर्सी की जंग के साथ सोशल मीडिया पर कब्जे की जंग भी कम रोचक नहीं है। हरियाणा से सम्बंधित पॉलिटिशियन में सोशल मीडिया  ‘एक्स’  पर सीएम मनोहर लाल टॉप पर हैं। सीएम मनोहर लाल सोशल मीडिया में लोकप्रियता के मामले में टॉप पर हैं। उनके ‘एक्स’ पर 20 लाख 30 हजार फॉलोअर्स हैं। 479 लोगों को वे फॉलो करते हैं। इनमें पीएमओ, एमएचए के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा के मंत्री व सांसद भी शामिल हैं। वहीं फेसबुक पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व उनके पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 लाख फॉलोअर्स होने के कारण टॉप पर हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हरियाणा के लोकसभा सांसदों में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में पहले नम्बर पर हैं। उन्हें 1 लाख 43 हजार हजार लोग फॉलो करते हैं।

हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उनके 76 हजार 400 फॉलोअर्स हैं और वे 214 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें बीजेपी तेलंगाना, भूपेंद्र यादव, मोहन भागवत, जयराम ठाकुर, कलराज मिश्र आदि शामिल हैं। 9 दिसंबर, 2023 को उन्होंने जो पोस्ट की थी। इसमें वे अपनी पोती जसोधरा के साथ नज़र आ रहे हैं। पोस्ट किए वीडियो में उनकी पोती कविता सुना रही हैं।डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के एक्स पर 4 लाख 89 हजार फॉलोअर्स हैं और 280 लोगों वह फॉलो करते हैं। दुष्यंत एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। लास्ट पोस्ट नारनौल जिले के तजीपुर गांव में संबोधन की है।फेसबुक पर 8 लाख 90 हजार फॉलोवर हैं व यह 5 लोगों को फॉलो करते हैं।

गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक्स पर 8 लाख 47 हजार फॉलोअर्स हैं। खुद हरियाणा पुलिस, योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल सहित 124 लोगों को फॉलो करते हैं। शनिवार इनकी लास्ट पोस्ट राम मंदिर की है।फेस बुक पर विज के 1 लाख 80 हजार फॉलोवर हैं व यह 222 लोगों को फॉलो करते है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के एक्स पर 5 लाख 65 हजार हजार फॉलोअर्स हैं। खुद 1344 लोगों को फॉलो करते हैं। लास्ट पोस्ट करनाल रैली की है। फेसबुक पर इनके 10 लाख फॉलोअर्स हैं व यह 6 लोगों को फॉलो करते हैं।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, के एक्स पर 3 लाख 77 हजार फॉलोअर्स हैं। आशीष दुआ, रण सिंह मान, मोतीलाल वोरा मेमेारियजल, डॉ़ रागिनी नायक, हरीश रावत, उदयभान, राव दान सिंह सहित 342 लोगों को हुड्डा फॉलो करते हैं। लास्ट पोस्ट भारत जोड़ो न्याय यात्रा की है। फेसबुक पर इनके10 लाख फोल्वर हैं व यह 1 व्यक्ति को फॉलो करते हैं। रणदीप सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद के एक्स पर 10 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री के बाद सबसे अधिक समर्थकों के मामले में वे दूसरे नंबर पर हैं। 207 लोगों को को फॉलो करते हैं। आखिरी पोस्ट 12 दिसंबर, 2023 को की थी। लास्ट पोस्ट राहुल ग़ांधी की न्याय यात्रा की है।फेसबुक पर इनके 4 लाख 24 हजार फोल्वर हैं व यह 4 लोगों को फॉलो करते हैं।

कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा के 1 लाख 94 हजार फॉलोअर्स हैं। वे अभय चौटाला, हरीश रावत, पवन खेड़ा, इंडियन यूथ कांग्रेस सहित 130 लोगों को फॉलो करती हैं। ताजा पोस्ट में लिखा है कि कच्चे तेल की कीमत में 31 प्रतिशत कमी के बाद भी भाजपा सरकार लोगों को राहत नहीं दे रही है। लास्ट पोस्ट राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की है। फेसबुक पर इनके 5  लाख 88 हजार फोल्वर हैं व यह 2 लोगों को फॉलो करती हैं। किरण चौधरी, तोशाम विधायक

पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी के एक्स पर 78 हजार 700 फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर इनके 2 लाख 59 हजार फोल्वर हैं। इनेलो विधायक अभय चौटाला के एक्स पर 2 लाख 73 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं वे सुभाष गंगौली, सत्यपाल मलिक, इंडियन नेशनल लोकदल, आफताब अहमद, इंजीनियर मामन खान व डॉ़ अशोक तंवर सहित 132 लोगों को फॉलो करते हैं। दो दिन पहले सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को लेकर प्रकाशित एक खबर पोस्ट की। फेसबुक पर इनके 4 लाख  73 हजार फोल्वर हैं व यह 8 लोगों को फॉलो करते हैं।

संसदीय कार्य मामले मंत्री कंवर पाल गुर्जर के एक्स पर 7700 फॉलोअर्स हैं और 76 को वे फॉलो करते हैं। 13 नवंबर यानी पिछले साल दिवाली के बाद कोई पोस्ट नहीं की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के 20 हजार 200 फॉलोअर्स हैं और वे 120 लोगों को फॉलो करते हैं। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के 26 हजार 300 फॉलोअर्स हैं और वे 212 लोगों को फॉलो करते हैं। 21 अगस्त, 2022 के बाद उन्होंने पोस्ट नहीं की। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के 6873 फॉलोअर्स हैं और वे 93 लोगों को फॉलो करते हैं। 

  हरियाणा के बिजली व जेल मंत्री चौ़ रणजीत सिंह भी एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके 48 हजार 200 फॉलोअर्स हैं और वे हरियाणा पुलिस, संजय भाटिया, मूलचंद शर्मा, डीजीपी हरियाणा पुलिस, धर्मबीर सिंह, कमलेश ढांडा व कार्तिकेय शर्मा सहित 61 लोगों को फालो करते हैं। निकाय मंत्री डॉ़ कमल गुप्ता के महज 1784 फॉलोअर्स हैं और वे 48 लोगों को फॉलो करते हैं।। यही स्थिति सहकारिता मंत्री डॉ़ बनवारी लाल की है। उनके केवल 533 फॉलोअर्स हैं और वे 41 लोगों को फॉलो करते हैं।

संदीप सिंह की लिस्ट में खिलाड़ी खेल राज्य मंत्री रहे सरदार संदीप सिंह ने एक्स पर हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए की फोटो लगाई हुई है। 50 हजार 300 फॉलोअर्स हैं और वे 55 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें रानी रामपाल, योगेश्वर दत्त, संजय भाटिया, जेपी दलाल आदि शामिल हैं।  महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के 9382 फॉलोअर्स हैं और वे 84 को फॉलो करती हैं। आखिरी पोस्ट 18 नवंबर, 2023 को की थी।

 दिल्ली और पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी एक्टिव हो रही है। आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ़ सुशील गुप्ता के एक्स पर 41 हजार फॉलोअर्स हैं और वे 356 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें अभय सिंह चौटाला, आप हरियाणा, दुर्गेश पाठक, डॉ़ संदीप पाठक, संजय झा व अनुराग ढांडा शामिल हैं। वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समर्थकों के मामले में गुप्ता से आगे निकल गए हैं। उनके 55 हजार 600 फॉलोअर्स हैं और वे 220 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें राधिका खेड़ा, संजय सिंह, मोहित राज दुबे, अभिषेक दत्त, अल्का लाम्बा व डॉ़ संदीप पाठक प्रमुख हैं। हालांकि ढांडा एक्स पर एक्टिव नहीं हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!