जब 'बसंती' के लिए टावर पर चढ़ा 'वीरू', प्रेमिका का नाम लेकर जोर-जोर से लगा चिल्लाने... पढ़िए पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2025 08:44 AM

when his girlfriend refused to meet him the young man climbed a tower

धारूहेड़ा फैक्ट्री में नौकरी करने वाली प्रेमिका के मिलने से इन्कार करने पर एक युवक धारूहेड़ा में एक मोबाइल के टावर पर चढ़कर प्रेमिका का नाम पुकारने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस और मौजूद

रेवाड़ी: धारूहेड़ा फैक्ट्री में नौकरी करने वाली प्रेमिका के मिलने से इन्कार करने पर एक युवक धारूहेड़ा में एक मोबाइल के टावर पर चढ़कर प्रेमिका का नाम पुकारने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस और मौजूद लोगों के समझाने पर तीन घंटे बाद वह नीचे उतरा। युक्क राजस्थान के कोटकासिम थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था।

बावल स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करने वाला एक युवक का धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग है। युवती मानेसर की फैक्ट्री में नौकरी करती है। शनिवार को युवक प्रेमिका से मिलने के लिए मानेसर कंपनी पहुंच गया, लेकिन प्रेमिका ने मिलने नने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद युक्क ने धारूहेड़ा पहुंचकर बेस्टेक के पास पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी खड़ी कर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने देखा तो उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमिका का नाम लेकर टावर पर चढ़ता चला गया। पुलिस और ग्रामीणों के समझाने के बाद युक्क को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!