अगले 24-48 घंटों में हरियाणा में मौसम लेगा करवट, उमसभरी गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत, पूरे हफ्ते बरसेंगे मेघा

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2023 12:00 PM

weather will take a turn in haryana in the next 24 48 hours

उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस मौसम प्रणाली से हरियाणा में 30 जून तक बारिश की संभावना रहेगी। उधर सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...

डेस्क: उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस मौसम प्रणाली से हरियाणा में 30 जून तक बारिश की संभावना रहेगी। उधर सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



आने वाले 24-48 घंटों में हरियाणामें एक बार फिर से दक्षिणी पूर्वी हवाओं का आगाज देखने को मिलेगा। धीरे धीरे प्रदेश में 25 से 30 जून के दौरान इन गतिविधियों का विस्तार देखने को मिलेगा।  मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24-48 घंटों में सम्पूर्ण हरियाणा  में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है।



मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उष्ण आर्द्र गर्म नमी वाली हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके पर उमसभरी पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज़ किए हुए हैं और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। संपूर्ण राज्य और जिला महेंद्रगढ़ में अभी भी दिन के तापमान सामान्य से कम बनें हुए हैं परंतु उष्ण आर्द्र हवाओं की वजह से सम्पूर्ण इलाके में उमसभरी पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!