Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई आज, मौसम रहेगा साफ

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2025 08:06 AM

weather update monsoon departs from haryana today weather to remain clear

हरियाणा के सभी जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप के खिलने से गर्मी बढ़ेगी। तापमान में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा आज हरियाणा से मानसून की विदाई हो रही है। हरियाणा में मानसून लगभग

चंडीगढ़: हरियाणा के सभी जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप के खिलने से गर्मी बढ़ेगी। तापमान में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा आज हरियाणा से मानसून की विदाई हो रही है। हरियाणा में मानसून लगभग 112 दिनों तक सक्रिय रहा और इस दौरान प्रदेश में 568 मिमी बारिश हुई।

इस पूरे सीजन में 19 सितंबर तक सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मानसून की वापसी के साथ ही गर्मी ने भी दोबारा दस्तक दे दी है। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। वहीं बारिश और बाढ़ के कारण हरियाणा में 30 लाख एकड़ के करीब फसल खराब हुई है।

भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा में सबसे गर्म जिला हिसार रहा, जहां का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पलवल का तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में 28 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर आने के बाद वायरल संक्रमण, खांसी, जुकाम, और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर को हरियाणा में किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को पंचकूला में तेज बारिश हुई तो वहीं कैथल में काली घटाएं छाई रहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!