विधनासभा चुनाव को लेकर बोले विज, इंतजार खत्म...अकेले अपने दम पर हरियाणा में तीसरी बार बनेगी BJP सरकार

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2024 05:44 PM

vij spoke about the assembly elections the wait is over

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा में चुनावी बिगुल पर स्वागत करते हुए कहा इंतजार खत्म हो गया है। अच्छा मौसम है लोग ज्यादातर इस मौसम में अच्छी वोटिंग करते हैं। अच्छा वोट परसेंटेज रहता है। अनिल विज ने कहा भाजपा

अंबाला(अमन): हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा में चुनावी बिगुल पर स्वागत करते हुए कहा इंतजार खत्म हो गया है। अच्छा मौसम है लोग ज्यादातर इस मौसम में अच्छी वोटिंग करते हैं। अच्छा वोट परसेंटेज रहता है। अनिल विज ने कहा भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। भाजपा का वर्कर बैरकों में नहीं जाता। विज ने दावा किया अकेले अपने दम पर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी।

 गौर रहे कि हरियाणा में सभी 90 सीटों पर चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा। वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे। आयोग के अनुसार 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 27 अगस्त को वोटर लिस्ट पब्लिश हो जाएगी।

राजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। 90 में से 73 सीटें सामान्य हैं। हरियाणा में 27 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होगी. हरियाणा में 20 हजार 269 पोलिंग स्टेशन हैं। राजीव कुमार ने बताया कि सभी बूथों में पीने के पानी, मेल/फीमेल बाथरूम, कतारों के खड़े लोगों के लिए शेड की व्यवस्था होगी। 85+ उम्र के लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। इसमें पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट्स साथ जा सकते हैं। इसकी वीडियोग्राफी होगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!