Edited By Isha, Updated: 22 Mar, 2024 11:15 AM
हरियाणा के पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सी एम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि जब बोए पेड़ बबूल के तो उस पर फल कैसे होते।केजरीवाल पहले टवीट कर ज्ञान बांटते थे, उनकी कथनी और करनी में अंतर है।
चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के पूर्व गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के सी एम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि जब बोए पेड़ बबूल के तो उस पर फल कैसे होते। केजरीवाल पहले टवीट कर ज्ञान बांटते थे, उनकी कथनी और करनी में अंतर है।
ईडी के सम्मन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नहीं जाने पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर नागरिक को कानून का सम्मान करना चाहिए और यह तो टवीट कर दूसरों को ज्ञान बांटते थे कि सीबीआई, पुलिस या ईडी बुलाए, तो उसमें सहयोग कर चाहिए था। मगर, केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर है। इनके सरकार में आने से पहले और सरकार में आने के बाद बयान बिल्कुल विपरीत है। यह दूसरों को उपदेश देते थे और यदि आप ठीक हो तो जाओ, अपनी बात बताओं, आपको किस बात कर डर है।अनिल विज ने कहा कि खुद को कानून से ऊपर समझने लगे थे केजरीवाल।ईडी को कभी दीवाली का तो कभी चुनावों के बहाने लगा गुमराह करने के चक्रव्यूह रच रहे थे।