मल्लिकार्जुन खरगे का हरियाणा दौरा रद्द होने पर विज ने दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस के गुट को निमंत्रण न देने पर भी कही ये बात

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Sep, 2024 01:35 PM

vij reacted on the cancellation of mallikarjun kharge s haryana tour

मल्लिकार्जुन खड़गे का आना रद्द होने पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है कि उन्हें पता लग गया कि यहां कांग्रेस हार रही है, इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में आना रद्द कर दिया।

अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा अचानक कैंसिल हो गया। आज उन्हें अंबाला और करनाल में रैलियों को संबोधित करना था। खड़गे का हरियाणा चुनाव को लेकर यह पहला दौरा होना था। इस बारे में कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि खड़गे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस वजह से उनका आना रद्द हुआ है। मल्लिकार्जुन खड़गे का आना रद्द होने पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है कि उन्हें पता लग गया कि यहां कांग्रेस हार रही है, इसलिए उन्होंने कार्यक्रम में आना रद्द कर दिया। वहीं कुमारी सैलजा गुट को इसमें निमंत्रण न देने पर विज ने कहा यह एक गुट का कार्यक्रम था, पूरे हरियाणा में यही चल रहा है।

अंबाला कैंट से आजाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है। जिस पर विज ने कहा कि यह लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए करते हैं। दीपेंद्र हुड्डा अंबाला शहर में तो नाराज नेताओं को मनाने आए लेकिन कैंट में नहीं आए। इससे सारा विश्लेषण किया जा सकता है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर उनका मेनिफेस्टो चोरी करने का आरोप लगाया है। जिस पर विज ने कहा कि हमने कांग्रेस का मेनिफेस्टो चोरी नहीं किया उन्होंने हमारा मेनिफेस्टो चोरी किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!