पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर विज ने शायराना अंदाज में चुटकी ली, बोले- दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई गिरा...

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Jun, 2021 07:54 PM

vij quipped in a poetic style on factionalism in punjab congress

पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और पटियाला में छिड़े पोस्टर युद्ध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शायराना अंदाज में चुटकी ली। विज ने  ‘दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई गिरा यहां तो वहां गिरा'' गीत के जरिए कांग्रेस की कलह पर साधा निशाना। इसके साथ...

चंडीगढ़ (धरणी): पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और पटियाला में छिड़े पोस्टर युद्ध पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शायराना अंदाज में चुटकी ली। विज ने  ‘दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई गिरा यहां तो वहां गिरा' गीत के जरिए कांग्रेस की कलह पर साधा निशाना। इसके साथ उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट पर भी पलटवार किया।

मंत्री अनिल विज का यही वो शायराना अंदाज है, जो उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाता है। वह अकसर अपनी इसी शायराना अंदाज से विरोधियों पर पलटवार करते हुए नजर आते हैं। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और छिड़े पोस्टर युद्ध पर मंत्री अनिल विज ने तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा, बहते हुए आंसू रुक न सके, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। विज ने कहा कि आज के समय में कांग्रेस का जो हाल है, जो कांग्रेस नेतृत्व की सोच है उससे तो ये पार्टी सारे ही राज्यों में छिन्न भिन्न होती जा रही है।

वहीं राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए वैक्सीनेशन की आनलाइन प्रक्रिया और वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों में पेड लगाने को लेकर भाजपा सरकार से सवाल किया था। जिस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी हर रोज ऐसे प्रश्न निकाल कर लेते हैं और इन्ही प्रश्नों की वजह से ही उनकी पार्टी के लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। विज ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में हर चीज के लिए चार्ज लिए जाते हैं,जो नहीं लगाना चाहता वो न लगाएं, आकर लाइन में लगे। जो लाइन में नहीं लगना चाहता वो प्राइवेट अस्पताल में लगवा सकता है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!