ताइक्वांडो में विहान कपूर ने जीता सिल्वर मेडल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Nov, 2024 02:50 PM

vihaan kapoor won silver medal in state level teakwondo championship

गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिवपुरी के रहने वाले विहान कपूर ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का और स्कूल का नाम रोशन किया है। महज 7 साल की उम्र में विहान कपूर ने अपने प्रतिद्वंदी को प्रतियोगिता में जोरदार पटकनी दी है,...

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिवपुरी के रहने वाले विहान कपूर ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का और स्कूल का नाम रोशन किया है। महज 7 साल की उम्र में विहान कपूर ने अपने प्रतिद्वंदी को प्रतियोगिता में जोरदार पटकनी दी है, हालांकि विहार को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। के आर मंगलम स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला विहान कपूर पिछले करीब साढ़े तीन साल से ताइक्वांडो की तैयारी कर रहा था। अब वह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

विहान कपूर के पिता नितिन कपूर व मां मोहिनी कपूर की मानें तो विहान शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी काफी आगे रहा है। समय पर उसे सही दिशा मिल गई जिसकी बदौलत उसे यह मेडल मिला है। उन्होंने बताया कि विहान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30-32 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भाग लिया था। सनसिटी स्कूल में दो दिनों तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब विहान कपूर 27 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले विहान ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। विहान की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसीपल और टीचर ने भी उसकी हौसलाफजाई करते हुए प्रतियोगिता में इसी तरह से मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी हैं। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!