बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर गृहमंत्री विज से मिले विस अध्यक्ष

Edited By Vivek Rai, Updated: 15 May, 2022 09:29 PM

vidhansabha president met anil vij regarding the attack on bjp workers

चकूला के बुडनपुर में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई के लिए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रविवार को अंबाला पहुंच कर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उन्होंने पूरी घटना का लिखित ब्योरा और घायल की फोटो...

चंडीगढ़(धरणी): पंचकूला के बुडनपुर में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई के लिए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रविवार को अंबाला पहुंच कर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उन्होंने पूरी घटना का लिखित ब्यौरा और घायल की फोटो सौंपते हुए पुलिस के रवैये पर भी नाराजगी व्यक्त की। गुप्ता की मांग पर गृहमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ज्ञानचंद गुप्ता ने पुलिस चौंकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की भी मांग की है। 

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने गृहमंत्री को बताया कि पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी सुशील कुमार की कारगुजारियों के चलते इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। इस केस में सुशील कुमार की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध रही है। उसने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया था। सुशील कुमार ने हमले में गंभीर रूप से घायल मुकेश को अस्पताल पहुंचाने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष, शीशपाल से 3 खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए थे। बताया जा रहा कि ऐसा उन्होंने मामले को गलत मोड़ देने और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए किया था। 

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पुलिस का दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाना है। उन्होंने बुडनपुर मामले में पुलिस की भूमिका पर गहरा असंतोष जताया। गृह मंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले में गलत भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विस अध्यक्ष गुप्ता ने गृहमंत्री के सामने उनके द्वारा शुरू किए गए 7 सरोकारों का एजेंडा भी रखा। गुप्ता ने कहा कि उनके 7 सरोकारों के तहत ‘नशामुक्त पंचकूला’ अभियान शुरू किया गया है। शहर को नशामुक्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को कामयाब करने के लिए उन्हें गृह विभाग के विशेष सहयोग की जरूरत है। उन्होंने बताया कि शहर में इस अभियान के लिए सकारात्मक माहौल बन चुका है और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाएं तथा अनेक लोग व्यक्तिगत रूप से सहयोग करने के लिए आगे आए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने ‘नशामुक्त पंचकूला’ अभियान के लिए विशेष सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!