VIDEO: हरियाणा रोडवेज की बस में सीएम नायब सैनी ने किया सफर, आम यात्री की तरह लिया टिकट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Nov, 2025 05:36 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में आम नागरिक की तरह हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुख्यमंत्री डेरा बस्सी से अंबाला तक साधारण टिकट खरीदकर बस में सवार हुए।

डेस्कः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में आम नागरिक की तरह हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुख्यमंत्री डेरा बस्सी से अंबाला तक साधारण टिकट खरीदकर बस में सवार हुए और यात्रा के दौरान आम यात्रियों की तरह सीट पर बैठकर सफर किया।

यात्रा के दौरान उन्होंने सह-यात्रियों से बातचीत की, उनके अनुभव जाने और परिवहन सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने बस की स्थिति, सुविधाओं और समग्र परिवहन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी देखा कि यात्रियों को यात्रा के दौरान कितनी सुविधा मिल रही है तथा किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि हरियाणा की रोडवेज़ सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, आरामदायक और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार जल्द ही किए जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!