Edited By Isha, Updated: 22 Jun, 2023 01:37 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सेक्टर-2 में एक व्यक्ति ने पशु डॉक्टर राजन चौधरी और अपनी पत्नी कुसुम को गोली मार दी। डॉक्टर की मौत हो गई है, जबकि महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सेक्टर-2 में एक व्यक्ति ने पशु डॉक्टर राजन चौधरी और अपनी पत्नी कुसुम को गोली मार दी। डॉक्टर की मौत हो गई है, जबकि महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला डॉक्टर की साली थी और गोली मारने वाला आरोपी उसका साढ़ू है, जोकि BAMS डॉक्टर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गोली मारने के आरोपी चन्द्रेश्वर सैनी की अपनी पत्नी कुसुम के साथ अनबन चल रही थी। इसी के चलते कुसुम अपनी बहन उषा के घर करीब एक महीने पहले आई थी। गुरुवार सुबह आरोपी चन्द्रेश्वर सैनी अपनी पत्नी को लेने साढू के घर पहुंचा। यहां आरोपी ने अपनी पत्नी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर तान दी। तभी डॉ. राजन ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। इससे तैश में आए आरोपी ने अपने साढू और पत्नी को गोली मार दी।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से अपनी कार में फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को सेक्टर-2 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉ. राजन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कुसुम की नाजुक हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।