केबिनेट मंत्री की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने चिल्लाते हुए कहा- मंत्री जी सुनो...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Sep, 2025 08:47 PM

uproar in the cabinet minister s meeting women shouted

रोहतक में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक में उस समय हंगामा हो गया जब बड़ा बाजार के एक परिवार की दो महिलाएं मंत्री कृष्ण लाल पवार के फैसले से असंतुष्ट होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक में उस समय हंगामा हो गया जब बड़ा बाजार के एक परिवार की दो महिलाएं मंत्री कृष्ण लाल पवार के फैसले से असंतुष्ट होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। ये महिलाएं "मंत्री जी सुनो" के नारे जोर-जोर से लगाती रहीं। पुलिस ने उन्हें घेरा, लेकिन मंत्री ने शांतिपूर्वक उन्हें अपने पास बुलाकर उनकी शिकायत सुनीं।

यह मामला नगर निगम द्वारा गली से अतिक्रमण हटाने के दौरान मकान के बाहर का हिस्सा तोड़ने से जुड़ा था। पहले मंत्री ने नगर निगम की कार्रवाई पर जांच के लिए भाजपा नेता रमेश भाटिया की ड्यूटी लगाई थी।

PunjabKesari

महिलाओं ने कहा कि उन्हें रमेश भाटिया पर भरोसा नहीं है और किसी अन्य अधिकारी से जांच करवाई जाए। मंत्री ने उनकी मांग मानते हुए एडीसी और डीआरओ को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद महिलाएं संतुष्ट होकर बैठक से बाहर चली गईं और मामला शांत हो गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!