कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के लिए यमुनानगर पहुंचे कांग्रेस ऑब्जर्वर के सामने जमकर हुआ हंगामा, बैरंग हुए वापस

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 05 Sep, 2023 05:35 PM

uproar in front of congress observer in yamunanagar came back

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में संगठन बनाने को लेकर जद्दोजहद कर रही कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में संगठन बनाने को लेकर जद्दोजहद कर रही कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार से कांग्रेस के नेता अलग-अलग जिलों में जाकर संगठन बनाने को लेकर बैठक के लिए पहुंचे, लेकिन हर जगह उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदेश के अंदर दो गुटों में बंटी कांग्रेस अब पार्टी के लिए खुद चुनौती बनती जा रही है।

PunjabKesari

मंगलवार को यमुनानगर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के आब्जर्वर के सामने जमकर नारेबाजी व धक्का मुक्की हुई। इस दौरान शैलजा गुट के लगभग सभी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की। धक्का-मुक्की के बीच ऑब्जर्वर वहां से चले गए। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पिछले लंबे समय से अंबाला संसदीय क्षेत्र से लगातार भेदभाव होता आया है। शैलजा ने करोड़ों की ग्रांट दिलाई। लेकिन  भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस इलाके में कोई कार्य नहीं होने दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने अंबाला संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर बार रोहतक से मुख्यमंत्री नहीं चलेगा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। वह अपने नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे। क्योंकि वह दुख-सुख में उनके साथ हमेशा खड़ी नजर आई हैं।

कांग्रेस द्वारा हरियाणा के सभी 22 जिलों में ऑब्जर्वर भेजकर कार्यकर्ताओं की राय जानने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हरियाणा के अधिकांश इलाकों में हंगामा देखने को मिल रहा है। यमुनानगर में भी आब्जर्वर के सामने जोरदार हंगामा हुआ। जिसके चलते ऑब्जर्व वहां से चले गए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!