संयुक्त किसान मोर्चा ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, आर्मी की भर्ती शुरू कराने सहित उठाई कई मांगें

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2022 09:09 AM

united kisan morcha submitted memorandum to cm

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसानों ने मंगलवार को झज्जर लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया ...

झज्जर (प्रवीण धनखड़) : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसानों ने मंगलवार को झज्जर लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया और प्रदर्शन व नारेबाजी कर सीएम के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। इसकी अगुवाई किसान नेता रामचन्द्र यादव ने की। 

प्रदर्शन करने से पहले यह लोग यहां लघु सचिवालय परिसर में इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसान नेता रामचन्द्र यादव ने बताया कि केन्द्र की सरकार ने तीन साल से आर्मी की भर्ती ही नहीं निकाली है, जिसकी वजह से युवा उम्रदराज हो रहे है। 

उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द आर्मी की भर्ती निकाले और जो युवा बेरोजगार हो गए है, उन्हें भर्ती के दौरान उम्र में छूट दें। इसके अलावा इन लोगों से फसल खराबी का मुआवजा देने, गन्ने के बकाया का भुगतान शूगर मीलों से जल्द कराने, भूमि अधिग्रहण कानून हरियाणा संशोधन रद्द करने की मांग की। सीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने गेहूं की फसल पर 500 रूपए बोनस दिए जाने की मांग की। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!