कैथल में गठबंधन सरकार पर बरसे उदयभान, JJP का फुल फॉर्म बताया "जमा जीरो पार्टी"

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Oct, 2023 12:46 PM

udaybhan lashed out at haryana government in kaithal

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सोमवार को कैथल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर हरियाणा की गठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। उदयभान ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में गठबंधन सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। प्रदेश का कोई वर्ग नहीं बचा जो...

कैथल(जयपाल रसूलपुर): हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सोमवार को कैथल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता कर हरियाणा की गठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। उदयभान ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में गठबंधन सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। प्रदेश का कोई वर्ग नहीं बचा जो भाजपा-जजपा की जनविरोधी नीतियों का शिकार ना हुआ हो। आज प्रदेश के जनप्रतिनिधि से लेकर जनता का शोषण करने में गठबंधन सरकार अग्रणी पंक्ति में नजर आ रही है। वहीं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा किए गए जनसंवाद कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि यह जनसंवाद नहीं, बल्कि जनअपमान कार्यक्रम है।

उदयभान ने कांग्रेस की गुटबाजी को नकारा

वहीं कांग्रेस की गुटबाजी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेसी नेता कांग्रेसी विचारधारा को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से आज बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ता अपराध, बढ़ती महंगाई और जनता की नजरअंदाजी से हरियाणा सरकार कर रही है। इससे जनता ने भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है। जिसका सबूत हरियाणा प्रदेश में हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब है।

"JJP का फुल फार्म जमा जीरो पार्टी"

इस दौरान कांग्रेस नेता ने जजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने जजपा का फुल फॉर्म जमा जीरो पार्टी बताते हुए कहा कि हरियाणा की राजनीति में फेल हुए लोग अब राजस्थान की ओर निकल पड़े हैं, लेकिन जनता सब जानती है। 

जातीय जनगणना के पक्ष में कांग्रेसः उदयभान

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने जातीय जनगणना पर कहा कि कांग्रेस पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है। भाजपा अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए और सत्ता से कभी बेदखल ना हो जाए, इसलिए जातीय जनगणना करने में लेटलतीफी कर रही है। कांग्रेस का मजबूत संगठन है और बेहतरीन तरीके से कम कर रहा है। भविष्य में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!