स्वतंत्रता दिवस पर सिरसा में निकलेंगी दो तिरंगा यात्रा, पुलिस पूरी तरह से अलर्ट

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Aug, 2021 03:46 PM

two tricolor yatra will go out in sirsa on independence day

स्वतंत्रता दिवस पर सिरसा में दो तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी, वहीं कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने भी उसी दिन तिरंगा यात्रा का ऐलान कर रखा है। ऐसे में टकराव की स्थिति पैदा हो...

सिरसा (सतनाम): स्वतंत्रता दिवस पर सिरसा में दो तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी, वहीं कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने भी उसी दिन तिरंगा यात्रा का ऐलान कर रखा है। ऐसे में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। दोनों तिरंगा यात्रा सिरसा शहर में है, इसलिए प्रशासन सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रहा है। 

तिरंगा यात्राओं को लेकर प्रशासन अतिरिक्त फोर्स तैनात कर रहा है। रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियां पहले से ही तैनात हैं। इस बारे जिला पुलिस कप्तान का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों से यात्रा को लेकर रुट तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी निर्धारित रूट से अलावा किसी भी रोड पर जाने दिया जाएगा।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रस्तावित तिरंगा यात्रा सिरसा शहर में होगी और इसमें काफी संख्या में लोग जुटेंगे। इस यात्रा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश के प्रति अपना बलिदान दिया है, उनकी याद में ये यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा शहर के बाहर से शुरू होकर शहर से होते हुए लघु सचिवालय के शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। 

PunjabKesari, haryana

उधर, हरियाणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रलाह्द सिंह भारूखेड़ा और बाबा गुरदीप सिंह ने कहा कि किसानों की तिरंगा यात्रा शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बिजलीघर के रास्ते आंबेडकर चौक पहुंचेगी और इसके बाद बाजार से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा का समय अलग रखने का भी प्रयास किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त मोर्चे के आह्वान के मुताबिक भाजपा की तिरंगा यात्रा का किसान संगठन विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की तिरंगा यात्रा भाजपा की तिरंगा यात्रा से ज्यादा कामयाब होगी। किसान नेताओं ने कहा कि आज सिरसा का हर वर्ग किसानों के साथ है और सभी लोग किसानों की तिरंगा यात्रा का साथ निभाएंगे। 

सिरसा के एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि किसानों और भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर सिरसा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सरकार की और से जारी की गई कोरोना से संबंधित निर्देशों की पालना करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को कई कार्यक्रम हैं, जिसको देखते हुए सिरसा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख रही है। पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!