Haryana News: जोहड़ में डूब रहा था दोस्त, बचाने के लिए जान की बाजी लगा बैठा गौरव; दोनों की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Aug, 2024 10:27 AM

two teenagers died due to drowning in a pond

महेंद्रगढ़ के गांव गढ़ी रूथल में जोहड़ में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों किशोर दसवीं कक्षा के छात्र थे और छुट्टी के दिन जोहड़ में नहाने गए थे।

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : महेंद्रगढ़ के गांव गढ़ी रूथल में जोहड़ में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों किशोर दसवीं कक्षा के छात्र थे और छुट्टी के दिन जोहड़ में नहाने गए थे।
 

दोनों किशोरों के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ 

जानकारी अनुसार प्रेमचंद और गौरव जोहड़ में नहा रहे थे। इसी दौरान प्रेमचंद पानी के अंदर चला गया और उसे तैरने में कठिनाई होने लगी। गौरव ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की, लेकिन प्रेमचंद ने उसे पकड़ लिया, जिससे दोनों डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रेमचंद के शव को बाहर निकाला। गौरव का शव निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाना पड़ा, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 5 घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और दोनों किशोरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!