इंद्री में दो पक्षों जमकर चली गोलियां, ग्रामीणों में दहशत, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Jul, 2025 08:23 PM

two parties clashed in indri heavy firing took place

इंद्री के बड़ा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इंद्री (मेनपाल कश्यप) : इंद्री के बड़ा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार रविवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी। यह तनाव सोमवार को उस समय भड़क उठा, जब दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। माहौल इतना बिगड़ गया की दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गयी, जिसमें कारों के भी शीशे टूट गए। सुचना मिलते ही इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए की टीम भी बुलाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी। फिलहाल दोनों पक्ष फरार बताये जा रहे हैं। 

पुलिस कर्मचारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बड़ा गांव में गोलियां चली हैं। जिसके आधार पर गांव में पहुंचे हैं। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द आऱोपियों को गिरफ्तार करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!