शौचालय के गड्ढे में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Edited By Naveen Dalal, Updated: 02 Aug, 2019 05:30 PM

यमुनानगर के चिट्टा मंदिर स्थित घर के पास बने शौचालय के खड्डे में गिरने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चों के घर के पास पड़ोस में एक गड्ढा शौचालय के लिए खोदा गया था...

यमुनानगर ( सुमित ऑबरोय): यमुनानगर के चिट्टा मंदिर स्थित घर के पास बने शौचालय के खड्डे में गिरने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चों के घर के पास पड़ोस में एक गड्ढा शौचालय के लिए खोदा गया था। जिस पर ऊपर मिट्टी ढकी हुई थी। वहीं बच्चे खेल रहे थे औ खेलते खेलते हुए बच्चे उस गड्ढे में गिर गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने देखा तो आसपास के लोगों ने हिम्मत जुटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद यह उन्हें सिविल अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari, brother, toilet, Police, Doctor, Hospital

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की बात कही, लेकिन इस बात को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। परिवार किसी के खिलाफ भी इस मामले में शिकायत ना देने की बात कहते हुए अपने बच्चों के शव को घर ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश का इंतजार करती रही। जिसके बाद जब कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया तो मृतक बच्चों के परिवार के बढ़ते हंगामे के बाद पुलिस ने देर रात दोनों बच्चो के शव परिवार से लिखित में पत्र लेने के बाद को सौंप दिए।

PunjabKesari, brother, toilet, Police, Doctor, Hospital

इस मामले में सिविल अस्पताल में मौके पर आए सदर थाना से पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि  सूचना आई थी कंट्रोल रूम से कि 2 बच्चे हनुमान कॉलोनी में बच्चे एक खड्डेमें गिर गए। मौके पर  पहुंचकर दोनों बच्चों को निकाल कर तुरंत हॉस्पिटल लाया गया। इलाज के दौरान बच्चों की मौत हो गई जिनमें से एक बच्चे की उम्र 6 साल दूसरे की 3 साल हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!