एचपी गैस प्लांट में पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, टला बड़ा हादसा(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Feb, 2018 04:42 PM

बहादुरगढ में देर रात बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। आसौदा गैस प्लांट में आयी माल गाड़ी का एक डिब्बा ट्रैक से उतर गया। मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतरने के बाद सीधा ओएचई केबल के खंभे से टकराया जिससे...

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ में देर रात बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। आसौदा गैस प्लांट में आयी माल गाड़ी का एक डिब्बा ट्रैक से उतर गया। मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतरने के बाद सीधा ओएचई केबल के खंभे से टकराया जिससे ओएचई पोल और तार टूट गई। हादसा मालगाड़ी को बैक करते समय हुआ है। आसौदा के एचपी गैस प्लांट में गैस से भरी मालगाड़ी आई थी।

PunjabKesari

काफी मशक्कत के बाद मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर लाया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक रेल यातायात भी ठप्प रहा। जम्मू तवी और पंजाब मेल भी अपने समय से एक से दो घंटे तक देर से जा पाई है। वहीं ओएचई केबल टूटने के कारण आज दिनभर दिल्ली से रोहतक चलने वाली ईएमयू ट्रैन का परिचालन भी बंद रहा। देर शाम तक रेलवे कर्मचारी ओएचई केबल को ठीक करने में जुटे रहे। इस मामले में रेलवे के किसी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!