KGP पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी सवार 3 युवकों की मौत, एक घायल

Edited By Isha, Updated: 08 Aug, 2019 04:04 PM

आज सुबह केजीपी पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गाया  जिसमें 3 युवको की मौत हो गई वहीं 1 युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोनीपत( पवन राठी): आज सुबह केजीपी पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गाया  जिसमें 3 युवको की मौत हो गई वहीं 1 युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बागपत के पास इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कला गाँव के पास तेज रफ़्तार डस्टर कार अचानक ट्रक से टकरा गया जिसके बाद कार पर ट्रक पलट गया।  मरने वाले सभी मर्तक हरियाणा के बसन्तपुरा के रहने वाले है। पुलिस ने मौके पर पहुंत सभी शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। 

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और कार पर ही पलट गया।इसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।ट्रक चालक मौके से फरार है। मामले में जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!