ड्रेन में गिरा ट्रैक्टर, नीचे दबने से किसान की मौत

Edited By Shivam, Updated: 15 Mar, 2019 12:10 PM

tractor fallen in the drain death of farmer by pressing down

होडल थाना क्षेत्र के गांव बंचारी में एक ट्रैक्टर ड्रेन में गिर गया। ट्रैक्टरके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को...

पलवल(दिनेश): होडल थाना क्षेत्र के गांव बंचारी में एक ट्रैक्टर ड्रेन में गिर गया। ट्रैक्टरके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

PunjabKesari, deadbody

जांच अधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार पलवल के गांव बंचारी निवासी देवेंदर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 38 वर्षीय भाई सुरेंदर खेती करता था। शाम को वह फसलों की सिंचाई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेतों में गया हुआ था। जब टै्रैक्टर ड्रेन पर चढ़ा तो उसके ब्रेक फेल हो गए। जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सुरेंदर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!