Accident: जमीन पर सोते हुए युवक को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, उपचार के दौरान हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 03 Aug, 2024 11:27 AM

tractor driver crushed a young man sleeping on the ground

गांव खरक जाटान में एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए जमीन पर सो रहे एक युवक को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को आस पास के लोगों ने पीजीआई रोहतक पहुंचाया

रोहतक: गांव खरक जाटान में एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए जमीन पर सो रहे एक युवक को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को आस पास के लोगों ने पीजीआई रोहतक पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

 उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले रतिभान ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका सबसे छोटा भाई मुनेश करीब 21 साल का खरक जाटान गांव में संदीप ठेकेदार के पास काम करता था। शाम करीब 7.15 बजे मुनेश के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और बताया कि मुनेश वहीं जमीन पर सो रहा था। एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे कुचल दिया।

चालक ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था, जिससे मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!