धान की 15 एकड़ खड़ी फसल में चलाया ट्रैक्टर, किसानों के गंभीर आरोप, जांच कमेटी गठित

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Jul, 2025 03:18 PM

tractor driven in 15 acres of paddy crop investigation committee formed

सच्चा खेड़ा गांव में किसानों ने धान की खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। फसल नष्ट करने वाले किसानों का आरोप है कि उन्हें घटिया बीज दिया गया, जिससे फसल की ग्रोथ नहीं हुई।

नरवाना : जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के सच्चा खेड़ा गांव में किसानों ने धान की खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। फसल नष्ट करने वाले किसानों का आरोप है कि उन्हें घटिया बीज दिया गया, जिससे फसल की ग्रोथ नहीं हुई। फसल की ग्रोथ सही न होने के कारण मजबूरी में 15 एकड़ फसल नष्ट करना पड़ा। 

सच्चा खेड़ा गांव के किसान तेजवीर, रामभगत, बबलू, राजेश और सुरेश ने बताया कि उन्होंने मजदूरों से धान की पौध खेतों में लगवाई थी। लेकिन समय के साथ फसल में बढ़ोतरी नजर नहीं आई। किसानों ने बताया कि गांव में करीब 200 से 250 एकड़ में यही समस्या है। अब वे मंत्री कृष्ण बेदी से मिलकर बात रखेंगे। 

3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई- SDO 

कृषि एवं कल्याण विभाग नरवाना के SDO सुनील दलाल ने कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्र कौल की तरफ से एडवाइजरी आई है। अगर बीज में कोई समस्या है तो सैंपल लिए जाएंगे। जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। फसल की ग्रोथ न होने की समस्या पर वैज्ञानिकों से राय ली जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!