सूरजकुंड मेले में  तंजानिया पवेलियन के उत्पाद से रिझ रहे पर्यटक, देश के कलाकार भी संस्कृति से करवा रहे रूबरू

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2024 06:01 PM

tourists attracted by the products of tanzania pavilion at surajkund fair

37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के पार्टनर देश संयुक्त गणराज्य तंजानिया द्वारा मेला परिसर में मुख्य चौपाल के पीछे तंजानिया पवेलियन

चंडीगढ़:  37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के पार्टनर देश संयुक्त गणराज्य तंजानिया द्वारा मेला परिसर में मुख्य चौपाल के पीछे तंजानिया पवेलियन में देश के शिल्पकारों व बुनकरों के उत्पाद पर्यटकों को रिझा रहे हैं। संयुक्त गणराज्य तंजानिया इस वर्ष शिल्प मेला में पार्टनर देश के रूप में भागीदारी कर रहा है। इस देश के कलाकार भी मुख्य व छोटी चौपाल पर अपने देश की समृद्ध संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ रहे हैं। तंजानिया के स्टॉल पर राष्ट्रीय ध्वज के अलावा महिलाओं के आभूषण, वस्त्र तथा समुद्र से बनाए गए सी-वीड पाउडर विशेष रूप से प्रदर्शित की गई है।

तंजानिया की स्टॉल पर महिलाओं के आभूषण में माला, पर्स, चूडियां, टोकरी इत्यादि उपलब्ध हैं। तंजानिया की टीम में 30 से अधिक प्रतिनिधि हैं, जिनमें कलाकार, संगीतज्ञ व स्टॉल के प्रभारी शामिल हैं। इस स्टॉल में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलामंजरो की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है, जिसकी समुद्री तल से ऊंचाई 5895 मीटर है। यह पर्वत अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है। इसके अलावा वन्य प्राणी अभ्यारण्य की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है, जिसमें शेर, हाथी, भैंस, बाघ तथा गेंडा जैसे पशु पाए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!