टोहाना में मनरेगा मजदूरी के दौरान हादसा, मृतक महिला के परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, सीएम के नाम भेजा ज्ञापन

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Jun, 2025 04:04 PM

tohana accident during mnrega labour deceased woman family pleaded for help

गांव पिरथला में मनरेगा के तहत नहर किनारे काम करते समय एक महिला मजदूर की मौत के मामले में अब परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। महिला के पति सहित कई ग्रामीणों ने एसडीएम टोहाना से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और राहत कोष से मदद...

टोहाना (सुशील सिंगला): गांव पिरथला में मनरेगा के तहत नहर किनारे काम करते समय एक महिला मजदूर की मौत के मामले में अब परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। महिला के पति सहित कई ग्रामीणों ने एसडीएम टोहाना से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और राहत कोष से मदद दिलाने की मांग की।

ग्रामीण सुरजीत सिंह ने बताया कि 7 जून को उसकी पत्नी रिंकू सिंह, जो मनरेगा योजना के तहत काम कर रही थी, काम के दौरान नहर में पैर फिसलने से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। सुरजीत ने कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं और परिवार का गुजारा सिर्फ मनरेगा मजदूरी से होता था। अब पूरे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सरकार से की मदद की मांग

सुरजीत सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए ज्ञापन सौंपा है, ताकि परिवार को इस मुश्किल वक्त में राहत मिल सके। मेट ने भी पुष्टि की कि रिंकू सिंह ही अपने घर का पालन-पोषण कर रही थी और अब उसकी मौत के बाद परिजन बुरी तरह से टूट चुके हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और स्थानीय विधायक परमवीर सिंह से भी मिले हैं और मामले में सहयोग मांगा है।

एसडीएम ने लिया ज्ञापन, कहा- भेजेंगे आगे

एसडीएम टोहाना ने परिजनों से ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजा जाएगा, ताकि उचित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!