भेदभाव को दूर कर हर भारतवासी के घर लहाएगा तिरंगा- धर्मेंद्र तंवर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Aug, 2025 08:02 PM

tiranga yatra organized by dharmender tanwar in badshahpur

तिरंगा हर भारतवासी की शान है। हम भेदभाव को दूर कर हर भारतवासी के घर तिरंगा लहराने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में हर कोई बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): तिरंगा हर भारतवासी की शान है। हम भेदभाव को दूर कर हर भारतवासी के घर तिरंगा लहराने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में हर कोई बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। यह बात भाजपा नेता धर्मेंद्र तंवर ने कही। वे आज भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी उर्फ पिंटू त्यागी के नेतृत्व में बादशाहपुर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। यह यात्रा बादशाहपुर के मुख्य बाजार से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

इस अवसर पर धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि आजादी के अमृत काल और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और जोश से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश मे हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा की मुहिम चला रखी हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में हरियाणा के हर घर पर तिरंगा लगाने का और हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प भाजपा के हर कार्यकर्ता का संकल्प हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सुरक्षा में शहीद हुए राष्ट्र भक्तों के स्मृति स्थलों पर स्वच्छता और माल्यार्पण-पुष्पांजलि अर्पित करना सिर्फ एक कार्य नहीं देश के हर नागरिक में राष्ट्र भक्तों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना हैं।

 

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूल के छात्रों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया, हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को तिरंगा झंडा हाथ मे लेकर भारत माता की जय के जयघोष के नारे लगाते देख स्थानीय लोगों में भी जोश उमड़ पड़ा और वो भी तिरंगा यात्रा में चल पड़े। जिस रास्ते से तिरंगा यात्रा निकली उन रास्तो पर यात्रा निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा की।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!